उरई (जालौन)। उरई शहर के जेल रोड पर रविवार को अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर जहां सख्ती का संदेश दे रहा था, वहीं उसी दौरान सीओ सदर अर्चना सिंह का एक कदम इंसानियत और सम्मान की मिसाल बन गया।

जानकारी के मुताबिक उपद्रव और मारपीट के आरोपी माजिद के फार्म हॉउस को जब प्रशासन ने ध्वस्त कराया, तब मलबे और धूल के बीच बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नजर आई।

 

सीओ अर्चना सिंह ने तुरंत तस्वीर को उठाया और सुरक्षित कराते हुए राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि धार्मिक और महापुरुषों से जुड़ी तस्वीरों व प्रतीकों को हमेशा सम्मान दिया जाए।

सदर सीओ के इस कदम को देख मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

जहां एक ओर प्रशासन ने कानून का सख्ती से पालन कराया, वहीं दूसरी ओर सीओ अर्चना सिंह ने संवेदनशीलता दिखाकर यह साबित किया कि इंसानियत और सम्मान भी उतने ही जरूरी हैं।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा हमेशा याद रहेगा और बुलडोजर एक्शन के साथ-साथ एक महिला अधिकारी की संवेदनशीलता का उदाहरण भी बनेगा।

 

रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।