📌यह अभियान दिनाँक 30 अप्रैल, 2025 तक निरन्तर जारी रहेगा।

उरई
वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशा०/प्रर्व०) सुरेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश के अनुक्रम में दिनाँक 01 अप्रैल 2025 से दिनाँक 05 अप्रैल 2025 तक प्रवर्तन दल, जालौन द्वारा संयुक्त रुप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिना पंजीयन, बिना वैध प्रपत्रों, बिना हाइ सिक्योरिटी नम्बर प्लेट या बिना वैध चालक लाइसेंस व नावालिगों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन करने के अभियोग में अभियान चलाकर 101 ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही की गयी। साथ ही समस्त ई-रिक्शा चालकों को बिना वैध प्रपत्रों के ई-रिक्शा का संचालन न करने और क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठायें न बैठाये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये।

Img 20250405 wa0039

समस्त ई-रिक्शा चालकों से अपील की गयी कि वह बिना वैध प्रपत्रों (यथा-पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, बिना एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट) के अपने ई-रिक्शा वाहन को मार्ग पर संचालित न करें। पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र वैध कराने के उपरान्त व एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट अपडेट/लगाकर ही मार्ग पर ई-रिक्शा वाहन का संचालन करें। अन्यथा की स्थिति में ऐसे के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया जाएगा, जिसका समस्त उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। उक्त अभियान दिनाँक 30 अप्रैल, 2025 तक निरन्तर जारी रहेगा।

Whatsapp image 2025 02 15 at 8.16.30 pm