
उरई(जालौन)- बुधवार को उरई कलेक्ट्रेट में रामेन्द्र त्रिपाठी ज़िला पंचायत सदस्य ने जालौन ब्लॉक के ग्रामों व ग्रामवासियों की मुख्य समस्याओं को लेकर डी एम महोदया को अवगत कराया जिसमें मुख्य रूप से लगातार हो रही बारिश से कई ग्रामों में कच्चे घर गिरने से कई परिवार का रहन सहन प्रभावित हुआ उनको उचित मुआवज़ा मिले व जो भी आवासीय कालोनी आवंटित हो उनकी सही जाँच हो कर पात्र परिवारों को ही आवंटित किए जाए , कई ग्रामों में गौशालाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है बारिश के कारण और भी ज़्यादा समस्यायें आ रही है इसलिए गौशालाओं का भी पुनः निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारी जाए व बिजली व पानी की समस्या के कारण किसानो व आमजनमानस को भी बहुत सी समस्यायें हो रही है खेत में सिंचाई से लेकर और भी समस्यायें आ रहीं हैं व लगभग एक माह से ग्राम महिया कमाल्पुर में बिजली की आपूर्ति ठप्प है जो भी कनेक्सन उस गाँव में सभी लाल कार्ड धारक है व उनसे अवैध बिजली बिल बसुला जा रहा है तो लाल कार्ड धारकों के अनुसार जो भी न्यूनतम बिल जमा होता है उतना बिल जमा कर मीटर लगवाकर वैध बिल जमा करवाया जाए निम्न समस्याओं को लेकर अवगत करा जल्द से जल्द करवाही की माँग की। इस मौक़े पर वैभव श्रीवास्तव सपा नेता, अंशुल गुर्जर सपा नेता , पुनीत मुद्गल, रोहित नायक,रामपूजन गुर्जर,ओमजी गुर्जर, जीतू नायक, दादू पटेल , संदीप गोस्वामी , विक्रांत सोनी, सानु पाठक व गोपाल सिहारी सहित कई साथी मौजद रहे।*
युवा ज़िला पंचायत सदस्य रामेन्द्र त्रिपाठी ने गरीबों की मदद के लिए उठाया जिम्मा
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

