उरई(जालौन)-शहर कोंग्रेस कमेटी, उरई(जालौन) द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।और जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन भेजा।
इनकी प्रमुख माँगे-वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार आम जनमानस से जनहित के अनेकों वादे किये और भाजपा सरकार के सभी वादे खोखले साबित हुए।व दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है।
किसानों की हालत खराब है गेहू क्रय में दलालो का बोलबाला है।जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।और नोटबन्दी व जीएसटी से व्यपार ठप्प हो चुका है। वही शिक्षा विभाग के शिक्षक विद्यार्थियों के मनमानी फीस वसूल रहे है।और नये विद्यालय बड़े पैमाने पर बढ़ रहे है।
वही जनपद जालौन का मेडिकल कॉलेज सफेद हाथी का मुंह चिढ़ा रहा है। मेडिकल सुविधाओं के नाम पर ना उपकरण और ना ही चिकित्सक स्टॉप है। किसानों की ऋण माफी के नाम पर प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है शिक्षा विभाग और ग्रामीण के विद्यालयों में अध्यापक नारारद है ठेके पर लोग काम कर रहे हैं शिक्षा विभाग के अधिकारी मनमानी वसूल कर मनमाने विद्यालय में नियुक्ति कर रहे हैं। तथा बच्चों को मानक के अनुरूप ना तो भोजन मिला है और ना ही  ड्रेस व पुस्तकें मिल रही हैं। आसमानों में सरकार की अंकुश है।आज के कोतवाल थानेदार अवैध धन उगाही कर आम जनमानस का उत्पीड़न कर  रहे हैं।
जनपद में अन्ना पशुओं से जनपद के किसान रात रात भर जाग कर अपने फसल को सुरक्षित रख रहे है। इस पर अभी तक कोई अंकुश नहीं लगा है।
 धरने में शामिल रहे-डॉ० रेहान सिद्दीकी (शहर अध्यक्ष), श्यामसुंदर चौधरी( जिला अध्यक्ष),आदित्य कुमार मिश्र ,मोहम्मद फैजान उल हक,अयूब अंसारी, अजय कुमार, सीताराम शर्मा एडवोकेट, नवीन यादव, सत्यम सक्सेना, संतोष सिंह चौहान, अजय कुमार सिंह, अशोक सक्सेना, संतराम ,नीलांचल ,राजेश मिश्र ,राजेंद्र कुमार, तिवारी, अमित पांडेय सरगांव, करण सिंह, छाया पालीवाल,असगरी बेगम,भग्गूलाल वाल्मीकि, आदि शामिल रहें।
Soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार