दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का हुआ निधन

डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर थीं नीलम शर्मा, 20 साल से ज्यादा समय तक चैनल से जुड़ी रहीं
‘बड़ी चर्चा’ और ‘तेजस्विनी’ जैसे कार्यक्रमों के साथ कई मशहूर कार्यक्रमों का संचामल किया
आठ मार्च को मिला था ‘नारी शक्ति सम्मान’, पत्रकारिता में योगदान के लिए मिले कई सम्मान
खुले बाल और साड़ी थी पहचान, 20 साल के करियर में अधिकतर इसी परिधान में नजर आईं
दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।

 

जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी।
DDNews की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.