उरई(जालौन)।कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम नरी में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को गोली मारी। युवक की मौके पर ही मौत,, पूरा मामला जनपद जालौन के कैलिया थानांतर्गत ग्राम नरी का है जहां पर हनी पुत्र जब्बार उम्र 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही देशी तमंचे से खुद को गोली मारी है।जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर co कोंच शीशराम और थानाध्यक्ष कैलिया लखन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं।और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक हनी परिवार सहित बाहर कुल्फी का धंधा कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने किन कारणों से गोली मारकर आत्महत्या की ये एक गांव में चर्चा का बिषय है।
जालौन-युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली।
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

