📌सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने तहसील उरई में वितरित किए राहत सहायता के चेक

जनपद जालौन

आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में तहसील सभागार उरई में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति से प्रभावित 15 लाभार्थियों को कुल 4.92 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

Ezgif 2542f039600be3ec

ग्राम कोटरा निवासी अनीता पत्नी पातीराम को जनहानि के मामले में 4 लाख की सहायता प्रदान की गई। वहीं ग्राम गढ़र निवासी सुनील कुमार पुत्र दीनदयाल को पशुहानि के लिए 37,500 की आर्थिक सहायता दी गई।

Img 20260905 wa0039

इसी प्रकार मकान क्षति से प्रभावित 13 लाभार्थियों को कुल 54,500 की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इनमें ग्राम भुआ के वीरसिंह पुत्र शिवप्रसाद, ऐर के संतोष पुत्र मूलचन्द्र, सोमई के कल्लू पुत्र बलई, मिनौरा कालपी के कृष्णगोपाल पुत्र मनीराम, गढ़र की रेखा रामसिखलौने पत्नी, टिकरिया के रामचरन पुत्र भगवानदीन, एगौली के राजकुमार पुत्र पुष्प सिंह, ऐट के राजकुमार पुत्र हरीराम, कन्हैयालाल पुत्र लल्लीरोम, रामबाबू पुत्र परसौले, अमीना पत्नी बक्शत अली, भुआ की पूनम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार तथा नरछा के गोपाल सिंह पुत्र जगनन्दन शामिल हैं।

Img 20260905 wa0041

इनमें अधिकांश लाभार्थियों को 4,000 तथा मिनौरा कालपी के लाभार्थी को 6,500 की सहायता दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन की राहत व्यवस्था के तहत किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा क्षति का त्वरित सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। चेक वितरण के दौरान लाभार्थियों को यह भरोसा भी दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है।

Animated happy janmashtami images 1