➤ थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न शाखाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिक्षक ग्रामीण, झाँसी डॉ0 अरविन्द कुमार द्वारा थाना मोंठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

Img 20260624 wa0004
निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे गए अभिलेखों, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मालखाना में रखे माल मुकदमाती सामान की स्थिति, रखरखाव एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

Img 20260624 wa0003
शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव, उनकी कार्यशीलता एवं शस्त्रों को खुलवाकर देखा गया, अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई। सीसीटीएनएस कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम, डाटा एंट्री, ऑनलाइन रिकॉर्डिंग एवं तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, रजिस्टरों के संधारण एवं त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुविधा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Img 20260624 wa0001
इसके अतिरिक्त विवेचना कक्ष, आरक्षी बैरक एवं मैस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं एवं जवानों के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

रिपोर्ट : कमलेश चौबे झाँसी 

👉 SONI NEWS सभी सोशल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है ( YouTube,Facebook, Instragram,Telegram, Whatsapp Channel &Telegram)
👉 Whatsapp Channel*l – 👇 Follow the SONI NEWS channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9WUO6HwXbCrBa7BE2l
👉 Youtube Channel – 👇
https://www.youtube.com/@SoniNews
👉 Facebook
https://www.facebook.com/SoniNews/
👉 Instagram
https://www.instagram.com/SoniNewsIndia/
👉 Twitter- https://twitter.com/SoniNews
👉 *Telegram https://t.me/SoniNews