उरई (जालौन)। जिला परिषद रजिस्ट्री ऑफिस के पास होटल ब्लू टावर वाली गली उरई में जिला मीडिया हाउस कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, नेशनल जनमत संपादक नीरज भाई पटेल ने रिबन काटकर नई शुरुआत की।प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी विशिष्ट अतिथि लल्ला यादव लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, वेदप्रकाश यादव उरई विधानसभा सपा अध्यक्ष ने समारोह को सफल बनाया। अशोक राठौर शिक्षक, आरटीओ राजेश कुमार, संतोष गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष, अजय गौतम, अखंड प्रताप सिंह भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष, महेंद्र कुमार प्रधान, एंड कुलदीप बौद्ध उपस्थित रहे।आयोजकों का योगदान
कार्यक्रम के सूत्रधार पत्रकार मुन्नेश कुमार उद्योग हकीकत ब्यूरो चीफ, रविंद्र चौधरी तेजस टुडे, रोहित सोनी दैनिक स्वतंत्र निवेश दैनिक विशव परिवार, रविंद्र गौतम बुंदेलखंड बुलेटिन, मनीष चक्रवर्ती स्वरित आवाज ने अतिथियों का फूलमाला व शॉल से स्वागत किया। सभी ने मीडिया हाउस टीम को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बधाई दी।
रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

