उरई(जालौन)।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बुंदेलखंड प्रभारी सुनील अर्कवंशी, व बुंदेलखंड अध्यक्ष लल्लू परिहार के निर्देश अनुसार।

दिनांक 5 जनवरी 2025 को जनपद जालौन के जालौन नगर में विजय निगम की अध्यक्षता में एम एल बी इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील परिहार उपस्थित रहे।
वही पार्टी की बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष जुबैद अहमद को मनोनीत किया गया।
वही एससी/एसटी के जिला अध्यक्ष शिवनारायण बाबू की घोषणा की गई।
जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रतिभा सिंह को घोषित किया गया।
बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सदस्य गण मौजूद रहे।
इस मौके पर-उपाध्यक्ष यशपाल गुर्जर जी, जिला उपाध्यक्ष वरुण दुबे जी, संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, लालू साहू, सीताराम बस्ती जिला सचिव, रामचरण लोना, कमलेश कुमार विश्वकर्मा, कपिल कुमार लोना, जिला सचिव दुर्गा दिन पाल, अवनीश पाल नदीगांव, शैलेंद्र सिंह जिला महासचिव, शिवनरण कुमार दोहरे छुना बस्ती इत्यादि लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।