जालौन। महाशिवरात्रि के पर्व पर अवकाश होने के चलते इस बार संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। जागरूकता के अभाव में संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 9 फरियादियों ने ही शिकायत दर्ज कराई। जिन्हें संबंधित विभागों अधिकारियों को सौंप दिया गया।
माह के प्रत्येक पहले और तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते अवकाश था। जिसके चलते शनिवार एवं अगले दिन होने होने के चलत संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया जा सका। सोमवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अधिकांशजनों को जानकारी न होने के चलते संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम ही रही। इस दौरान मात्र 9 फरियादी ही संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जिनमें पुलिस विभाग की सर्वाधिक 3 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्व व नगर पलिका की 2-2, डूडा व मंडी की 1-1 शिकायत दर्ज की गई। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम सना अख्तर ने तीन दिनों के अंदर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ संदीप यादव, नगर पालिका ईओ सीमा तोमर, कोतवाल कुलदीप तिवारी, एसडीओ विद्युत कौशलेंद्र सिंह, शिक्षा विभाग से शमीउल्ला आदि मौजूद रहे।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए एसडीएम ने
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

