सोनी न्यूज़
धर्म

जानिये ‘स्वस्तिक’ का असली रहस्य और क्यों बनाया जाता है ये

‘स्वस्तिक’ कहते हैं। यही शुभ चिह्न है, जो हमारी प्रगति की ओर संकेत करता है।स्वस्तिक को ऋग्वेद की ऋचा में सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सिद्धान्तसार नामक ग्रन्थ में उसे विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक चित्र माना गया है। उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित किया गया है। अन्य ग्रन्थों में चार युग, चार वर्ण, चार आश्रम एवं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार प्रतिफल प्राप्त करने वाली समाज व्यवस्था एवं वैयक्तिक आस्था को जीवन्त रखने वाले संकेतों को स्वस्तिक में ओत-प्रोत बताया गया है। स्वास्तिक की चार रेखाओं को जोडऩे के बाद मध्य में बने बिंदु को भी विभिन्न मान्यताओं द्वारा परिभाषित किया जाता है।

मान्यता है कि यदि स्वास्तिक की चार रेखाओं को भगवान ब्रह्मा के चार सिरों के समान माना गया है, तो फलस्वरूप मध्य में मौजूद बिंदु भगवान विष्णु की नाभि है, जिसमें से भगवान ब्रह्मा प्रकट होते हैं।
स्वस्तिक में भगवान गणेश और नारद की शक्तियां निहित हैं। स्वस्तिक को भगवान विष्णु और सूर्य का आसन माना जाता है। स्वस्तिक का बायां हिस्सा गणेश की शक्ति का स्थान ‘गं’ बीज मंत्र होता है।

ये भी पढ़ें :

हर परिस्थिति में प्रसन्न रहिये प्रसन्नता ही परमात्मा की सर्वोच्च भक्ति है।-कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी

Ajay Swarnkar

जालौन-हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महार्षि बाल्मीकि जयंती

AMIT KUMAR

जालौन-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही होंगे पंचनद स्नान।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.