दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua का निधन हो गया है।दिल्ली। विनोद जी कुछ दिनों बीमार चल रहे थे। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। वहां पर उनका इलाज चल रहा था आज उन्होंने बीमारी के चलते अंतिम सांस ली।इस शोकागुल सूचना के मिलने से पत्रकारिता जगत को काफी क्षति पहुँची है। SONI NEWS वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

आइए जानिए क्या थे विनोद दुआ

विनोद दुआ ने दूरदर्शन और NDTV इंडिया में लंबे वक्त तक काम कर अपने काम को दिशा दी । 1996 में उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया था। जून 2017 में, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए, मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की
बता दें कि विनोद दुआ की शुरुआती परवरिश दिल्ली की रिफ्यूजी कॉलोनियों में हुई। उनके माता-पिता 1947 में आजादी के बाद खैबर पख्तूनख्वा से आए थे। विनोद दुआ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साहित्य में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की।

सफर एंकरिंग का

विनोद दुआ पद्म श्री से सम्मानित भारत के जाने माने हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे। ये न्‍यू देहली टेलीविजन लिमिटेड के समाचार चैनल एन.डी.टी.वी इंडिया के प्रमुख प्रस्तुतकर्ता एवं समाचार वाचक रहे हैं।मगर अब ये सिर्फ़ इतिहास ही बन कर रह गया है।