
कुठौंद- जनपद जालौन के ब्लाक व कस्बा ग्राम पंचायत कुठौंद में लगातार हो रही झमा झम् बारिश होने सब जगह जलमग्न दिखाई दे रहा है ,बारिश का पानी निकलने के कोई भी नाला नहीं बना है जिससे बरसात का पानी कस्बा से बाहर निकल सके ।पानी न निकलने से कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ग्राउंड में भी पूरी तरह जलमग्न हो गया था ।जिससे उपचार के लिए आए मरीजों का इलाज के लिए काफी परेशानियां हुई ।

रात से हो रही लगातार बारिश से तालाब,रोड ,बाजार,सभी जगह पर अपनी हद से लगभग दो फुट ऊपर जल भराव हो गया जिससे ग्रामीणों का जीवन बेहाल हो गया और मदद के लिए जन प्रतनिधियों से मदद के लिए गुहार लगाने लगे ।

बारिश अधिक होने की वजह से सबसे अधिक दुकानदार व्यापारी परेशान है सब्जी बाज़ार की अधिकतर दुकानों के अंदर पानी घुस गया है जिससे दुकान में रखे सामान का नुकसान भी हो गया है ,लेकिन पानी निकलने की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक किसी के भी पास कोई उपाय नहीं है ।सभी ग्रामीणों को केवल भगवान से विनती करते रहे दिनभर की बारिश रुक जाए और हम सभी ग्रामीण की जलमग्न की समस्या से निजात मिल सके ।
*रिपोर्ट:जनपद जालौन के कुठौंद से soni news के लिए लवकेश सिंह*
झमा झम बारिश से कस्बा कुठौंद का जन जीवन हुआ बेहाल
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

