उरई(जालौन)।प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने के लिए सभी जिलों में एक समन्वय समिति की गठन किया जाएगा।
जिसके लिए जनपद स्तर पर प्रयास शुरू किए जा चुके हैं समाज में एकजुटता के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
यह बात बुधवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कही।
पत्रकार वार्ता में कानपुर से आए ब्राह्मण समाज के अगुवाकार अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए सबसे अहम भागीदारी निभाई जानी चाहिए। मनोज कांत मिश्र ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में एक एक समन्वय समिति का गठन किया जा रहा है।
कानपुर,फतेहपुर,बरेली,कौशांबी आदि जनपदों में गठन किया जा चुका है।
जालौन जनपद में भी जल्द ही समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।
इस मौके पर-आशु बाजपेई आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।