उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर एवं जिला इकाई द्वारा प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ व एवं महेंद्र जैन मयूर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल के चुनाव प्रभारी एवं के जी अग्रवाल जनपद चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में भव्य नववर्ष मिलन समारोह एवं शहर व जिले की कमेटी की घोषणा स्थानीय मंडल सभागार में सैकड़ों व्यापारियों के समूह के बीच की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में महेंद्र जैन मयूर ने घोषित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद करता हूं कि शहर जिले की नवीन कार्यकारिणी व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेगी और व्यापारियों के सम्मान की रक्षा करेगी और साथ ही संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करेगी उन्होंने बताया कि कृषि संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवर्षीय चुनाव होने जा रहा है।
जिसका स्थान ब्रिज धाम वृंदावन मथुरा होगा।
इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्री डॉ दिलीप सेठ ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारियों की आकस्मिक मृत्यु पर सरकार द्वारा 10लाख का मुआवजा दिया जा रहा है अधिक से अधिक व्यापारी अपनी फार्म को रजिस्टर्ड कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।
डॉ दिलीप सेठ ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेडर्स कांस्टेंसी बनाकर व्यापारियों को विधान परिषद में भेजा जाए साथ ही व्यापार कल्याण बोर्ड के 500 करोड़ के बजट के माध्यम से व्यापारी कल्याण कोष की मांग की जा रही है जिससे दैवीय आपदा एवं आग लगने की स्थिति में व्यापारियों को सरकार की ओर से सहायता दी जा सके।
वही जिला निर्वाचन अधिकारी के जी अग्रवाल द्वारा नगर कमेटी की घोषणा की गई।
केजी अग्रवाल ने अपने उदबोधन में मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की।।
कार्यक्रम के उपरांत व्यापारियों के साथ पदाधिकारियों ने बाजार में युवा मंडल के प्रदेश महामंत्री हरिओम बाजपेई के नेतृत्व में भ्रमण किया।
जहां बाजार में व्यापारियों भाइयों द्वारा किया गया पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण तिवारी द्वारा सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सांसद भानू प्रताप वर्मा,सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा,नगर पालिका परिषद चेयरमैन एवं व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गहोई बहुगुणा उपस्थित रहे।

वही उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल जनपद जालौन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।

👉🏻जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,जिला महामंत्री विजय,राघवेंद्र गुप्ता रानू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज महेश्वरी,मनीष शंकर अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी,रामू महेश्वरी,पंकज, प्रेमचंद अग्रवाल पिंटू,हरिओम तिवारी,यूसुफ अंसारी,नीलम सोनी,आशीष चतुर्वेदी कालपी, लखन गुप्ता एट,अनुराग जालौन, फिरोज खान,संजीव गर्ग कोंच, संगठन मंत्री श्याम किशोर वर्मा, बलवीर सोनी,जीतू यादव,योगेश सक्सैना,आकाश पहारिया,पवन अग्रवाल,अंशु मित्तल,प्रभजन गर्ग कोंच,मनोज पोरवाल,शिवम गुप्ता,जिला मंत्री रिंकू महाराज झांसी रोड उरई,मनोज राजदेव, संजीव सिपौल्या,मनोज सोनी कदौरा,विनोद सैनी, जो जो पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी,कंचन शिवहरे,लल्ला पॉपुलर,संजय गुप्ता,मनोज सोनी,प्रवीण सिंघल, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल गेड़ा,सुरेश पाली,राजेन्द आनन्द, अजय निरंजन,जगदीश सोनी, संजय बंसल,विजय गुप्ता इस प्रकार उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जनपद जालौन की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।