उरई(जालौन)।सर्वदलीय महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में शहर के मजदूर भवन से जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के काले कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर नारेबाजी करते हुए काले कानून बिल की प्रतियों को जला दिया गया।
सर्वदलीय महिला मोर्चा की नेता एवं अखिलेश यादव यूथ बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सक्सेना, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि चौहान,सपा महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, महिला फेडरेशन की जिलाध्यक्ष गीता चौधरी,सपा महिला नगर अध्यक्ष अनीता कौशिक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जो किसान विरोधी तीन बिलों पास किया है पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला इस काले कानून बिलों को किसान हित में वापस लिया जाना चाहिए जिससे देश के किसानों का हित हो सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से मीरा राठौर, सुमन गोस्वामी, शकुंतला तिवारी, पुष्पा चौहान, राधा सोनी, केश कुमारी,रामवती,रानी, सुषमा निरंजन, रानी, राजकुमारी, प्रिंयका, मिथलेश सोनी, कुसमा, रूबी सोनी, शोभा, रजनी खरे, प्रवीणा यादव, सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।