जनपद जालौन के बॉलीवुड कलाकार राज मोहम्मद उर्फ राजा खान व अन्य कई कलाकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौपा।
और कहा कि सरकार ने हम जैसे कलाकारों को उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी देकर बड़ा उपकार किया है हमें मुंबई में बॉलीवुड में काम करने में काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि हिंदी मराठी भेदभाव के चलते मराठी हमें बड़े गिरी हुई नजरों से देखते हैं।एवं सौतेला व्यवहार करते हैं।
आप की सरकार ने उत्तर प्रदेश का जो चौमुखी विकास किया है वह अब तक किसी सरकार ने नहीं किया है हमारे बुंदेलखंड के कलाकारों पर अगर आप कृपा हो जाए तो बड़ी मेहरबानी होगी हमारे बुंदेलखंड में अच्छे कलाकार हैं अच्छे लेखक गीतकार एवं गायन व संगीतकार अच्छे एडिटर कैमरामैन,शायर कवि,निर्माता-निर्देशक हैं यहां की कला गरीबी में दम तोड़ रही है। संसाधन उपेक्षा एवं आर्थिक सहयोग ना होने पर हमारी कराओ का उत्पीड़न हो रहा है।👉🏻हमारी प्रमुख माँगे हैं-हमारे यहां के कलाकारों को संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
बुंदेलखंड फिल्म सिटी उरई में बनाई जाए।
बुंदेलखंड के कलाकारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान दिया जाए।
यहां के कलाकारों को हुनर टैलेंट दिखाने के लिए रंगमंच दिया जाए।
यहां के गरीब कलाकारों का आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। यहां के निर्माताओं को विशेष सब्सिडी दी जाए।
यहां एक्टिंग स्कूल एव मास कम्युनिकेशन की सुविधा व पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएं। 👉🏻इस मौके पर-राजमोहम्मद उर्फ राजा खान(बॉलीबुड कलाकार),अंजू दिर्वेदी(एक्टर),संजू कुशवाहा(कोरियो ग्राफर),पूनम रॉय(एक्टर),विनोद कुमार वर्मा, अजय सक्सेना,रियाज कुरैशी(एक्टर),निखिल शर्मा(एक्टर),लबलेश सिंह(एक्टर),रामनरेश(एक्टर),नसीम खान सहित अन्य कई एक्टर मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट-soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार।