योगी की यूपी से बड़ी ख़बर जी हाँ जनपद जालौन की तहसील जालौन से जहां जनसंदेश टाइम्स अखबार के नगर संबाददाता कपिल सोनी पर हुआ एसिड अटैक संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल सोनी नित्य की भांति आज भी अपनी दुकान बंद करके चुरखी रोड़ पर स्थित अपने पैतृक मन्दिर में दर्शन करने गए थे कि अचानक से दो लोगों ने कपिल सोनी पर एसिड फेंक दिया और वो गम्भीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी निरीक्षक शीतला प्रसाद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पत्रकार को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था के चलते जिला चिकित्सालय उरई रिफर कर दिया वहाँ पहुँचते ही डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय से मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया और ये गन्दा कारनामा फिर हुआ कि मेडिकल कालेज ने कपिल सोनी को कानपुर के लिए रिफर कर दिया।जब मेडिकल कालेज के स्टाफ से इस बात की जानकारी सोनी न्यूज़ ने ली तो मालूम चला कि करोड़ो की लागत से बना मेडिकल कालेज में बर्न वार्ड है ही नही। जो कि अपने आप मे एक बड़ा सवाल है तो दूसरी ओर घायल पत्रकार की सूचना पर पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदिर के पुजारी को हिरासत में ले लिया अब सवाल ये उठता है कि क्या पत्रकार पर हो रही ऐसी घटनाओं पर सरकार क्या कदम उठाती है
पत्रकार पर दबंगों ने किया एसिड अटैक,घायल पत्रकार को कानपुर किया रिफर
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

