झाँसी पुलिस लाइन में छ: माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद देश सेवा के लिए 219 बेटियाअपने आप को समर्पित किया। पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह हुआ जिसमे अलग विषयों पर कमांड किये नई महिला आरक्षी की पोस्टिंग हो गई। सभी महिला आरक्षियों में जीवन का प्रथम पोस्टिंग होने की खुशी चेहरे पर नजर आ रही थी। आठ टोलियो की 219 लड़कियों ने ट्रेनिंग के बाद ये मुकाम हाँसिल किया। विशेष विषय पर पकड़ प्राप्त महिला सिपाहियों को पुरस्कार प्रदान किये। बनारस की नीतू मौर्या के पिता बुनकर है ये मुकाम पा कर ये बेटी अपने पिता के सपने पूरे करेंगी। बेटी को वर्दी में देख नीतू की माँ अपने खुशी के आंसू नही रोक सकी। प्रयागराज की नीतू ओझा को सम्बन्धित विषयों पर उकृष्ट प्रदर्शन में अलग अलग 10 पुरष्कार मिले। परिवार में अधिकतर रिश्तेदार वर्दी वाले है बचपन से घर मे पुलिस और फ़ौज को देख खुद भी इसी क्षेत्र में जाने की सोची और आज लड़े परिश्रम के बाद सपना पूरा हुआ। और सभी बेटियो को अलग अलग सपने-परिवेश को लेकर आगे बढ़ रही है निष्ठा शपथ डीआईजी सुभाष सिंह बघेल जी ने दिलाई और उनके नए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते सभी को बधाई दी। झांसी से सोनी न्यूज के लिए रवि साहू की रिपोर्ट
झांसी उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड पुलिस लाइन में 219 बेटियों ने भरी उड़ान
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

