उरई (जालौन)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उरई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। वहीं, वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया।कार्यक्रम में सांसद नारायण दास अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी और सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा सहित समाज के अनेक लोग शामिल हुए। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया गया।जिला अस्पताल में फल वितरण के माध्यम से मरीजों के प्रति संवेदना और सेवा का भाव प्रदर्शित किया गया। वहीं, मंदिर में पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर अनूप वाल्मीकि, नीतू वाल्मीकि, जीवन प्रताप वाल्मीकि, बीपी गौतम, मनोज वाल्मीकि, दयाराम वाल्मीकि, झब्बू वाल्मीकि, सूरज, विनीता वाल्मीकि, दीपराज, पूरन वाल्मीकि, संजय भारती, विक्रम वाल्मीकि, बृजेश वाल्मीकि, रामकेश वाल्मीकि, रमेश फौजी, हरि सिंह, केदार, गोलू वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि, नेहाल वाल्मीकि, सोनू सरकार, ललित वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि और शनि वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जालौन।