गोवर्धन। विश्व विख्यात गिरिराज नगरी गोवर्धन के मुख्य मार्ग सौंख अड्डा तिराहे पर पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लीकेज से पेयजल दूषित होने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब लीकेज के कारण पाइपलाइन में पानी का प्रवाह बंद हो जाता है तो बाहर का दूषित पानी पाइपलाइन के अंदर प्रवेश कर सकता है, जिससे घरों तक पहुंचने वाले पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत गोवर्धन को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर लीकेज की मरम्मत और सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए।

Ezgif 3537546d25e6252b