उरई उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई के अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की चतुर्थ बैठक माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई श्री मनोज कुमार सिंह गौतम के कुशल मार्गदर्शन में तथा अध्यक्ष / नोडल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 को सफल बनाये जाने को लेकर सम्पन्न हुई, जिसमें परिवार कल्याण विशेषज्ञ, सदस्य / मध्यस्थगण को आवश्यक निर्देश दिये गये कि वह पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करके प्रीलिटीगेशन कराने तथा पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में दाम्पत्य विवाद से संबधित समस्त प्रकार के वादो को सुलह समझौता के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका द्विवेदी, द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मिडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्य / मध्यस्थ श्री विनोद प्रकाश व्यास द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक वादो के निस्तारण हेतु पक्षकारों के मध्य, मध्यस्थता कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित समस्त विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदर मुंसरिम श्री काजी वसीम उल्ला, एवं विद्वान अधिवक्तागण, बार संघ महासचिव श्रीमती साधना त्रिपाठी एड०, श्री कर्मक्षेत्र अवस्थी एड०, श्री रविन्द्र पटेल एड०, श्री नयन चतुर्वेदी एड० आदि उपस्थित रहे।


