गोवर्धन। छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित हरगोकुल मंदिर परिसर के गेस्ट हाउस के समीप सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार शव मंदिर के गेस्ट हाउस के पास एक क्षतिग्रस्त दीवार व खंभे के किनारे पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मौके से सबूत एकत्र कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन


