मथुरा। हरियाली तीज के पावन अवसर पर गिरिराज नगरी गोवर्धन के मानसी गंगा स्थित श्री मुकुट मुखारबिंद मंदिर में भक्ति और हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक हरियाली से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण ब्रज की प्राकृतिक छटा से सराबोर नजर आया। हरियाली के बीच विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हरियाली तीज के विशेष पर्व पर ठाकुरजी के श्रृंगार और मंदिर की सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर रिसीवर मनीष बाबा ने कहा कि हरियाली तीज ब्रजभूमि का विशेष पर्व है। मुकुट मुखारबिंद मंदिर में ठाकुरजी का हरियाली श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान के मनोहारी दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ब्रज की परंपरा और भक्ति की यह छटा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करती रही। हरियाली तीज के मौके पर मानसी गंगा और मुकुट मुखारबिंद मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज से आए भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर मंदिर में दर्शन किए और ब्रज की पावन धरती पर अपनी आस्था अर्पित की।

व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन

Ezgif 55f09c999bc8d9d6