उरई /जालौन

भारत सरकार के द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जी के जन्मतिथि के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग एवं गहोई सेवा मंडल के द्वारा एक दिवसीय विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 03 अगस्त 2026 को ग़होई धर्मशाला, गोपालगंज, सब्जी मंडी, उरई में किया गया, जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के 57 वृद्धजनों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड निःशुल्क बनाया गया।

Img 20260803 wa0011
यह जानकारी देते हुए सीएमओ कार्यालय से आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष ने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत अभियान के तहत इस योजना का लाभ 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को लाभ पहुंचाना है, जिससे कि उम्र के इस पड़ाव में इलाज के लिए कोई भी बुजुर्ग परेशान न हो और वह अपने परिजनों की अपेक्षा का शिकार न बन सके।

Img 20260803 wa0010

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बनाए गए कार्ड से बुजुर्गों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक का इलाज कराया जाता है। आयुष्मान कार्ड शिविर मे देवेश उपाध्याय और निजी चिकित्सालय शशिलता हॉस्पिटल के संचालक मनीष वर्मा एवं चिकित्सालय के ही आयुष्मान मित्र ने लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए।

 

Chatgpt image jul 19, 2026, 12 16 44 am