उरई में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश के साथ निकाली गई कलश वंदन यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह पावन कलश प्रत्येक मंडल तक पहुँचकर संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, मानवता एवं बंधुत्व के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा तथा समाज को एकता और सद्भाव की भावना से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जी,श्री शम्भू दयाल जी,कार्यक्रम जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद अहिरवार जी,जिला मंत्री श्रीमती अनिता कठेरिया जी,पूर्व जिला मंत्री कु.मंजू रानी जी,श्रीमती अनीता सोंलकी जी,उरई नगर अध्यक्ष प्रथम श्रीमती शीतल सेंगर जी, उरई नगर अध्यक्ष द्वितीय श्री राजेन्द्र शर्मा जी रहें।

