उरई।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर रविवार को उरई में “श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सहभागिता की।कलश वंदन यात्रा में संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश को शामिल किया गया। यह कलश विभिन्न मंडलों तक पहुंचकर संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समरसता स्थापित करने के लिए प्रेरणा देते हैं।उन्होंने लोगों से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, शम्भू दयाल, कार्यक्रम जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, जिला मंत्री अनिता कठेरिया, पूर्व जिला मंत्री मंजू रानी, अनीता सोंलकी, उरई नगर अध्यक्ष प्रथम शीतल सेंगर तथा उरई नगर अध्यक्ष द्वितीय राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट -अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।