उरई (जालौन)। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा ग्राम मोहाना में विधायक निधि से बनने वाले स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री कल्याण सिंह बाबू जी की स्मृति में प्रस्तावित प्रवेश द्वार का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री वर्मा ने कहा कि यह प्रवेश द्वार गांव की पहचान बनेगा और महापुरुषों के विचारों व योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में भगवान दास राजपूत, मनोज राजपूत, रविंद्र प्रताप सिंह, करण सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, मुन्ना राजपूत, बृजमोहन राजपूत, निशा राजपूत, मंजू राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, जीतू राजपूत, हृदेश राजपूत, मंगल राजपूत, भरत राजपूत, आकाश त्रिवेदी, सुशील राजपूत, प्रशांत अवस्थी, आकाश राजपूत सहित समाज के प्रधान एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

