📌जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, एनसीसी कैडिट सम्मानित

जनपद जालौन
‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’  का भव्य समापन समारोह पुलिस लाइन सभागार, उरई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता, दुर्घटनाओं में कमी और यातायात अनुशासन को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी, मा0 विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, मा0 विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, मा0 विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डा0 दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के0के0 सिंह सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Img 20260203 wa0014

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सतत जनआंदोलन है। आमजन की सहभागिता, छात्र-छात्राओं की सक्रिय भूमिका तथा विभागीय समन्वय से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। यातायात नियमों के पालन को जीवन सुरक्षा का मूल मंत्र बताते हुए जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने पर जोर दिया। पूरे माह यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता में एन0एस0एस0 व एन0सी0सी0 के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। समारोह में सड़क सुरक्षा माह में सहयोग प्रदान करने वाले विभागों, स्टेक-होल्डर्स, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, वाहन विक्रेताओं/डीलरों तथा एन0एस0एस0 एवं एन0सी0सी0 के स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Img 20260203 wa0014

अंत में उपस्थित सभी जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाते हुए ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का औपचारिक समापन किया गया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, चन्द्रप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीर बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी, यूपीडा व एन0एच0ए0आई0 के पदाधिकारी, जनपद के वाहन विक्रेता/ डीलर्स-टाटा, ट्योटा, जेएमके, टीवीएस, धुब्रतारा, हीरो, होण्डा आदि के प्रतिनिधि व जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Addtext 05 31 06.59.09