उरई। इनर व्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी द्वारा इंटरनेशनल इनर व्हील डे एवं लोहड़ी पर्व का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद क्लब की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर क्लब की सीजीआर अरुणा सक्सेना ने इनर व्हील संगठन के इतिहास एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष इनर व्हील का 102वां इंटरनेशनल इनर व्हील डे मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। इसके उपरांत सदस्यों ने केक काटकर इस गौरवपूर्ण दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।
लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पंजाबी गीतों एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में जया श्रीवास्तव को पंजाबी क्वीन का खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाली होस्ट रचना मिश्रा को क्लब की अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सीजीआर अरुणा सक्सेना, ट्रेज़रर उषा सेठ, वाइस प्रेसिडेंट अपराजिता लोधी, आईएसओ मंजू रावत, एडिटर मनीषा द्विवेदी सहित एग्जीक्यूटिव मेंबर मनीषा सक्सेना, अलका कठिल, शशि महेश्वरी, मीना महेश्वरी, रागिनी अवस्थी, रजनी सेठ, नीरू, जया श्रीवास्तव, अनुज्ञा, आरती सोनी, सरिता, संतोषी, आरती सुहाने, उषा सुहाने, अंजली, रमा श्रीवास्तव, संध्या, पूजा एवं शारदा महेश्वरी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट -अमित कुमार कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

