जनपद जालौन के उरई शहर के NH27 कानपुर रोड़ श्यामा सरोवर पोर्टिंका होटल में मंगल बार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कानपुर रिटेल क्षेत्र के अंतर्गत उरई में स्मार्टफ्लीट ग्राहक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम मुख्य रूप से डीजल की खपत करने वाले ट्रांसपोर्टरों / व्यवसायों पर केंद्रित था।कार्यक्रम में उरई, जालौन और झांसी के 70 से अधिक प्रमुख ट्रांसपोर्टरों / व्यवसायों ने भाग लिया।कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम के छह डीलरों ने भी भाग लिया।
इस दौरान, ए के सैनी वरिष्ठ प्रबंधक फ्लीट सेल्स कानपुर और महेंद्र बैरवा, प्रबंधक सेल्स रिटेल जालौन ने स्मार्टफ्लीट के विभिन्न पहलुओं और उपभोक्ताओं के लाभ के लिए भारत पेट्रोलियम द्वारा की गई अन्य इनिसेयटिव की जानकारी दी।उन्होंने प्रतिभागियों को स्मार्टफ्लीट के माध्यम से बढ़ी हुई डिस्काउंट योजना से अवगत कराया।
कार्यक्रम में पेट्रोल पम्पो और अपना घर पर उपलब्ध सुविधाओं को भी शामिल किया गया।
चयनित ग्राहकों को भारत पेट्रोलियम द्वारा विभिन्न मापदंडों पर सम्मानित करा गया। स्मार्टफ्लीट के माध्यम से बीमा लाभ के तहत, मृतक ड्राइवरों/क्लीनर के तीन परिवारों को बीमा राशि के चेक दिए गए।
इस क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली बैठक थी और इसमें भाग लेने वाले ग्राहकों ने इस बैठक के आयोजन के लिए बीपीसीएल को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर-बीपीसीएल डीलरों, माँ संकटा फिलिंग स्टेशन से श्री कमलेश, भगत रघुनंदन से श्री वीरेंद्र सिंह, भदौरिया हाईवे स्टार से श्री संजय भदौरिया, शिवम ऑटोमोबाइल्स से शिवम और इंद्राणी फिलिंग स्टेशन एवं कृष्णा फिलिंग सेंटर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

