
कुठौद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौरेजपुर में सन 1984 से चल रहा मान्यता आदर्श कृषि विद्यालय जिसके पास तालाब है और तालाब में पानी ज्यादा होने के कारण विद्यालय के रास्ते मे पानी भर गया जो काफी दिनों से भरा हुआ ।
जब युवा शक्तिटीम ने जाकर विद्यालय के बच्चों व अध्यापक मिले तो पता चला कि बच्चों को स्कूल जाने में बहुत ज्यादा परेशानी है तो आज युवाशक्ति टीम व विद्यालय के अध्यापकों ने खण्ड विकास अधिकारी कुठौंद को ज्ञापन दिया जिसमे विद्यालय के रास्ते मे सीसी निर्माण तथा तालाब के पानी का निकास करने की मांग की ।खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने आश्वासन दिया जल्द ही निरीक्षण करके रास्ते को बनबायेगे ।
युवाशक्ति के कुठोंद ब्लॉक कॉर्डिनेटर नरपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्षेत्र में ये बड़ी समस्या है जिसकी बजह से कई लोग परेशान हो रहे है, इसलिए युवाशक्ति ने पंचायत के साथ मीटिंग की जिसमे ये मुद्दा निकलकर आया, जिसको लेकर आज ये ज्ञापन दिया गया। युवाशक्ति ऐसे मुद्दों को लेकर संघर्ष करती है, और संवैधानिक मूल्यों पर कार्य करती आ रही है।
ज्ञापन देते समय युवाशक्ति से नरपाल पाल ब्लॉक कोर्डिनेटर कुठौंद, जितेंद्र, महावीर, राम बहादुर अध्यापक अंशुल कुमार नीरज, मोहित, नासिर खान, शशिकांत, रविकांत, सोयल, देवसिंह,दीपक, बीरेंद्र, जगदम्बा आदि मौजूद थे ।
*रिपोर्ट:जनपद जालौन के कुठौंद से soni news के लिए लवकेश सिंह*
जल भराव की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

