सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण विभागीय अधिकारी समय सीमा के अन्दर दिये गये निर्देशों के अनुसार करायें।

 उरई- उक्त बात जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने आज तहसील कालपी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्रीय जनता की राजस्व, विकास, विधुत, नलकूप सिंचाई, समाज कल्याण शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, श्रम विभाग पंचायत राज विभाग आदि सम्बन्धित शिकायतें सुनने के उपरान्त वहाँ उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों को कम्प्यूटर पर आन लाइन किया जाता है और यह सभी शिकायतों को शासन स्तर पर भी देखा जा रहा है। जिस विभाग की शिकायतों का निस्तारण समय से तथा नियमानुसार नहीं होता है उन विभागों के अधिकारियों से सीधे शासन से उच्चाधिकारियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली जाती है। साथ ही शिकायतकर्ता की सन्तुष्टि भी उससे पूंछी जाती है। यदि निस्तारण ठीक तरह से नहीं पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाती है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं द्वारा अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अगले सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पंजिका लायेंगे जिसमें सभी शिकायतों का अंकन हो और निस्तारण की स्थिति भी अंकित हो। इसके साथ ही विभागीय सूचनायें भी लेकर आयें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 04 का निस्तारण किय गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला वन अधिकारी, उपजिलाधिकारी श्री सतीशचन्द्र, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार श्री सालिकराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।