उरई(जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में वृहद वृक्षारोपण, पेड लगाओ पेड बचाओ व एक पेड मां के नाम के अन्तर्गत जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की गयी। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी जालौन द्वारा 20 जुलाई 2024 को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध में पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया एवं प्रत्येक बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। प्रभागीय वनाधिकारी जालौन द्वारा पौध उठान एवं पौध रोपण करते समय वरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी दी गयी। दिनांक 16.07.2024 तक वन विभाग की पौधशालाओं से शत प्रतिशत पौधों का उठान कर लिया जाये।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण के विषय में वृहद प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले कृषकों को वृक्षारोपण महाअभियान में जोडकर कम से कम एक वृक्ष का रोपण कराया जाये एवं वृक्षारोपण से होने वाले लाभ से कृषकों को अवगत कराया जाये।
आगनवाडी में पोषण हेतु सहजन के पौधों का रोपण किया जाये।
अस्पतालों में छायादार पौध, अमृत सरोवर के किनारे शोभाकार पौध, स्वास्थ विभाग की ओर से आयुष वन वनाये जाये।
जनपद में वन विभाग द्वारा विशिष्ट वन के रूप में अमृत वन मित्र वन, शक्ति वन, वेटलैण्ड वन, युवा वन इत्यादी का निर्माण किया जा रहा है। समस्त विभाग वृक्षारोपण हेतु अपने नोडल अधिकारी नामित करें एवं वृक्षारोपण की शतत निगरानी करें। इस वृक्षारोपण अभियान को महापर्व के रूप में मनाया जाये। जनपद में 9206440 पौधों का रोपण प्रस्तावित है।

जिसे 20 जुलाई 2024 को एक ही दिन में रोपित किया जायेगा।
इस अवसर पर-मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।