मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मथुरा जिला कारागार में आयोजित भव्य समारोह के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मथुरा जेल प्रशासन ने समाज सेवा और बंदियों के सुधार कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुकुल शर्मा को सम्मानित किया।

मथुरा जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने मुकुल शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुकुल शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संरक्षित उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक, लखनऊ से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी हैं। वे समय-समय पर बंदियों के हितों और उनके सुधार संबंधी कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने इस अवसर पर मुकुल शर्मा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि समाजसेवियों का ऐसा सहयोग जेल प्रशासन के सुधार प्रयासों को मजबूती प्रदान करता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस गौरवपूर्ण क्षण में मथुरा जेल प्रशासन द्वारा दिए गए इस सम्मान ने समाज सेवा की भावना को और बल दिया।

व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन

 

Ezgif 55f09c999bc8d9d6