जालौन। बहुजन समाज पार्टी के झांसी मंडल प्रभारी मु. इकलाख मंगलवार को जालौन जनपद के ग्राम क्योलारी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कालपी विधानसभा प्रभारी शीलेंद्र गौतम तथा माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सरदार दोहरे की उपस्थिति रही। ग्राम क्योलारी में जिन पात्र व्यक्तियों के प्रपत्र किन्हीं कारणों से वापस हो गए थे, उनके संबंध में माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सरदार दोहरे ने आगे की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया और सभी को आवश्यक जानकारी दी।
मु. इकलाख ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच बनाएं और सही मार्गदर्शन प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी के मूल सिद्धांत “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” को दोहराते हुए संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।