जालौन जनपद के स्वास्थ्य विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।

उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

नए सीएमओ के निर्देशों से जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।