उरई(जालौन)।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कु. मायावती जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से झांसी मंडल में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
पार्टी नेतृत्व द्वारा ब्रजेश जाटव एवं जीतेन्द्र दयालु को झांसी मंडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त मंडल कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि दोनों नेताओं के अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से मंडल स्तर पर पार्टी को नई दिशा और गति मिलेगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने आदरणीया बहन जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंडल कोऑर्डिनेटर झांसी मंडल में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे तथा बहुजन समाज के विचारों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेंगे।
रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

