उरई(जालौन)।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कु. मायावती जी ने संगठन को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता अतरसिंह पाल को जिलाध्यक्ष जालौन नियुक्त किया है।

अतरसिंह पाल पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं।

और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

वे अकबरपुर इटौरा क्षेत्र के निवासी हैं।

उनकी पुनः नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले भर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी नेताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अतरसिंह पाल के अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली से पार्टी को जिले में नई ऊर्जा मिलेगी।

पार्टीजनों ने बहन जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अतरसिंह पाल के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी जालौन में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।

 

रिपोर्ट -अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश