जालौन-उरई में आज दिनांक 27 जनवरी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चित्रकूट प्रभारी व शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपू त्रिपाठी का प्रसपा चित्रकूट जिलाध्यक्ष हरि मोहन यादव के नेतृत्व में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। 6 फरवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर जनपद कार्यलय में बैठक हुई। प्रसपा जिला प्रभारी दीपू त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी पूरी ताकत के साथ बढ़ चढ़कर धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। साथ में किसानों मजदूरों नौजवानो, अल्पसंख्यको व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार का डट कर मुकाबला करते हुए अपने चुनाव चिन्ह चाबी का प्रचार प्रसार करें, जिससे यह संदेश चित्रकूट जनपद सहित पूरे प्रदेश में जाए कि 2019 की सरकार की चाभी शिवपाल सिंह यादव जी के पास है। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के केंद्र में किसी की भी सरकार बनने वाली नही है। पूरे देश मे प्रसपा ही पहली ऐसी पार्टी है, जिसका संगठन सिर्फ 3 माह में प्रदेश मे खडा होकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले है। विधानसभा, वार्ड और बूथ तक संगठन को मजबूत कर जिले में अलग ताकत बन सके। इसमें प्रसपा व उसके फ्रंटल संगठन, फैन्स के कार्यकर्ता जुट जाएं ताकि छह फरवरी का धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रहे। इस मौके पर रामेंद्र त्रिपाठी, बलवान गुर्जर, सुमित त्रिपाठी, रिंकू गुर्जर, आशीष कौशिक, अशोक यादव संदीप, सुभाष सोनी, मनोज यादव, राम हित यादव, गगन, शुभम उपाध्याय, पप्पू, योगेश त्रिवेदी रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर उरई जनपद जालौन