मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा सकरार के महान दानवीर मोहन लाल कुशवाहा को आज नया राशन कार्ड प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया। सन 1962 में भारत और चीन के युद्ध में अपना सब कुछ दान कर चुके मोहन लाल कुशवाहा आज गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर थे। लेकिन मीडिया के माध्यम से आज मोहनलाल को एक नई पहचान मिली है। जिसके चलते क्षेत्रीय नेता शासन और प्रशासन के लोग मोहन लाल कुशवाहा की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

आज उसी क्रम में उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव एवं आपूर्ति अधिकारी महेश चंद गौतम ने मोहन लाल कुशवाहा के पास जाकर उन्हें नवीन राशन कार्ड उपलब्ध कराया। साथ ही उप जिलाधिकारी ने अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं जल्द से जल्द मोहनलाल को दिलाए जाने की बात कही।
रिपोर्टर संजीव तिवारी मऊरानीपुर