मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारत से मुलाकात की। साध्वी सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। उमा भारती से मिलकर साध्वी की आंख छलक गईं और वो रोने लगीं। उमा ने उनका टीका करके खीर खिलाई। साथ में उमा ने साध्वी को भोपाल में प्रचार करने का भरोसा भी दिया। उमा ने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, क्योंकि मैंने उनके ऊपर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वह पूज्यनीय हैं और मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। दोनों की मुलाकात के बाद उन खबरों पर भी विराम लग गया है जिसमें दोनों के बीच तनाव की बात कही जा रही थी। गौरतलब है कि उमा भारती ने रविवार को यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। उमा के बयान पर साध्वी ने कहा था कि उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं।
Soni news:उमा भारती से मिली गले लगकर रोने लगीं प्रज्ञा ठाकुर:भीपाल
Related Posts
बकरीद पर शांति व्यवस्था का DM jalaun और SP jalaun ने लिया जायजा
ड्रोन से निगरानी, विशेष गश्त और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की हुई तैनाती जनपद जालौन, बकरीद पर्व के अवसर पर जनपद में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने…
लो जी अब 500 का नोट हुआ खतम
आज का समाचार यह है कि … आज से 500 के नोट की छपाई बंद हो गयी है। मार्च 2026 के बाद से 500 का नोट नहीं चलेगा। केवल 200…