
📌बहुजन संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम, शहर में छाएगा भीमराव अम्बेडकर का रंग
उरई/जालौन। बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन सयुंक्त समिति उरई, बहुजन नायक जन्मोत्सव आयोजन सयुंक्त समिति उरई एवं समस्त बहुजन संगठन उरई के तत्वाधान में मीडिया से वार्ता करते हुए महेंद्र सिंह दोहरे व प्रवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि बोधिसत्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैँ।
समस्त झाकिया अपने अपने गंतव्य स्थान से शाम 3 बजे रवाना होकर जुलूस के साथ अम्बेडकर चौराहे पर 4 बजे एकत्रित होंगी। इसके बाद समस्त झांकिया अम्बेडकर चौराहे से जुलूस के साथ बजरिया होते हुए माहिल तालाब, घंटा घर, मुख्य बाजार से होते हुए शहीद भगत सिंह चौराहे से राजकीय इंटर कॉलेज उरई के मैदान में पहुंचेगी। वहां पर बहुजन संगीतमय, सांस्कृतिक एवं वक्ताओ के भाषण होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 7:30 पर दीप प्रज्जवलन इसके बाद बुद्ध बंदना, सांस्कृतिक, बच्चों का कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम के उपरांत भीम भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त मिशनरी साथियों को समय से पहुंचने की अपील की गई।