उरई ( जालौन) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिया गया पीडीए मंत्र ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा इसलिए सभी को एकजुट होकर पीडीए को मजबूत करना है उक्त बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ सिंह पाल ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है और संविधान खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी का पीडीए ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों के साथ अन्याय व अत्याचार हो रहा है वो किसी से छुपा नहीं है।

Img 20250407 wa0058

उन्होंने कहा कि जिस तरह पीडीए के मंत्र ने ही लोकसभा में 37 सीटें जीतकर भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है। उसी लोकसभा चुनाव के तर्ज पर पीडीए मजबूती से काम करके आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में कामयाब होगा। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने उपस्थित सभी पार्टी नेताओं का अधिक संख्या पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Img 20250407 wa0060

उन्होंने कहा कि एम एल सी चुनाव,जिला पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर मजबूत तैयारी करेंगे और सफलता भी हासिल करने में पूरी ताकत झोंक देंगे ताकि आगामी शिक्षक एम एल सी,जिला पंचायत अध्यक्ष सपा का होगा और 2027 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

Img 20250407 wa0062

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सुरेंद्र वागी,जमालुद्दीन, जीवन वाल्मीकि, विक्रम सिंह यादव,रामरूप यादव,लाखन सिंह कुशवाहा,प्रदीप दीक्षित, अतर सिंह राठौर,वीरेंद्र सिंह यादव,मान सिंह वर्मा, महेश सर द्विवेदी, बृजभूषण कुशवाहा,महेश चंद्र विश्वकर्मा,विजय निस्वा,परमात्मा शरण फौजी,वेद प्रकाश यादव,अमर सिंह चंदेल, कल्लू यादव काशीखेड़ा महेश शिरोमणि, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, राजकुमार बाल्मीकि,भरत पाल, राजकुमार प्रजापति, कृपाल सिंह गुर्जर,तेज सिंह पाल,जमील मंसूरी,भानू राजपूत,थोपन यादव,कंचन राजपूत,दशरथ पाल, पप्पू मिश्रा,जीनू कोरी,अरशद कादरी,गौरीश द्विवेदी,अवरार शाह अजीत यादव,बबलू अहिरवार, बब्बू पाल,रामानंद कुशवाहा, शैलेंद्र श्रीवास, विनोद श्रीवास,रामकुमार राजावत,रामकुमार चौहान,रश्मि पाल रेखा परिहार,,माया पाल,सुदामा देवी,सुधा राजावत,रंजना सिंह चौहान,नूरो बानो,विनीता वर्मा,चुन्नी यादव,संतोषी प्रजापति,कड़ोरे बफाती,शबीउददीन, हबीब खां,शनी यादव, मुन्ना अंसारी, राहुल पिरौना,अनुरूद पाल, सत्येन्द्र सिंह गुर्जर,राघवेंद्र मौखरी, जयवीर सिंह यादव, नवीन विश्वकर्मा,रामेंद्र त्रिपाठी,संजू कठैरिया,अनुज यादव, उम्मेद सिंह यादव,मदन यादव,अजमत खां अश्विनी कठेरिया,,सर्वेश पाल,आतुशोष द्विवेदी,रामबाबू कठेरिया, मुनेश पटेल,कृष्ण कुमार यादव, अमित यादव, हेमंत धनगर,काजू पाल,शाहिल कठेरिया,धर्मवीर यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, पम्मू विश्वकर्मा,राजू चांदनी, जाकिर सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी,प्रमोद सविता,राजीव शर्मा, जीतू यादव, देवेंद्र चौधरी,इंतखाब आलम,बृह्मप्रकाश ओझा, सहित सैकड़ों पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp image 2025 02 15 at 8.16.30 pm