सम्राट अशोक के शासन की संकल्पना स्थापित करना चाहती है जनाधिकार पार्टी: मूलशरण कुशवाहा
जालौन। जन अधिकार पार्टी सम्राट अशोक महान के शासन की संकल्पना की पुनः स्थापना करना चाहती है और बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शासन में भागीदारी कर समता मूलक समाज स्थापित करेगी। उक्त विचार अतिथि मंडल अध्यक्ष मूल शरण कुशवाहा ने रखे।

जन अधिकार पार्टी जनपद जालौन के तत्वाधान में जालौन के जगन्नाथ धाम में सम्राट अशोक महान की 2537वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डा. गया प्रसाद एवं विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष मूलशरन कुशवाहा पूर्व जे डी सी बैंक अध्यक्ष रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी और संचालन जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.गया प्रसाद प्रदेश सचिव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी सम्राट अशोक की प्रजा की समृद्धि और विकास को नीति राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बाबू सिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री जी के नेतृत्व में पुनः शासन की पुनर्स्थापना करेगी।मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि सम्राट अशोक महान जंयती के अवसर पर महान राजा को शासन और प्रशासन नीति को पुनः लागू करने के लिए सत्ता प्राप्ति आवश्यक है।इसलिए जन अधिकार पार्टी के सभी जिम्मेदार साथी पदाधिकारी गण अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार पार्टी की नीतियों और संकल्प को गांव गांव जाकर बताएं और प्रत्येक धर्म और वर्ग को जोड़ने का काम करे। आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी चुनाव जीत कर सत्ता की भागीदार बनेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष बालक राम दोहरे,पूर्व मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह एड.,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल,महिला जिला अध्यक्ष मीना कुशवाहा,जिला सचिव कृष्ण पाल सिंह,जिला सचिव सत्यप्रकाश रजक,जिला सलाहकार अनुरोध सिंह,मुकेश कुशवाहा,मोतीलाल कुशवाहा, बृजेश कुमार वर्मा,डा.जगदीश बाबू,डा.वीरेंद्र कुशवाहासुजानपुर,यश कुशवाहा,सुनील बाल्मीकि कुठौंद,रोहित कुशवाहा युवा जिला उपाध्यक्ष, विवेक कुमार आलमपुर, रविंद्र विश्वकर्मा सिम्हारा,प्रमोद कुमार पिया निरंजनपुर, मोनू कुशवाहा उरई,जितेंद्र कुशवाहा भेंड़,देवेंद्र कुशवाहा सरावन,आर बी कुशवाहा कालपी विधानसभा अध्यक्ष,संजीव कुशवाहा गदेरन,शत्रुध्न कुशवाहा, अतर सिंह कुशवाहा बरहा,सुरेंद्र पाल सिंह,पिंकी बाल्मिकी,निशा वर्मा, अनीता वर्मा गायर, दिव्यता निषाद रूरा जती,मुहर सिंह बाबू जी, रामलखन रजक, श्रीकृण,चंद्रभान कुशवाहा,शिवकुमार नगर अध्यक्ष,देवेंद्र कुशवाहा,ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा,संतोष कुशवाहा रंधौरा,भानुप्रताप कुशवाहा,मोहित कुशवाहा,निखिल,मंगल सिंह पिया निरंजनपुर,महेंद्र सिंह कुशवाहा,हरी सिंह कुशवाहा कुठौंदा आदि उपस्थित रहे और अंत में युवा जिला अध्यक्ष लाल सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।