उरई(जालौन)।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सौरभ कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 से 17 अगस्त, 2022 के अन्तर्गत आज दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 को कार्यालय में प्रातः ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
साथ ही वाहन चालकों एवम् परिचालकों को आजादी की महत्ता बताने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से जुडे़ नियमों के प्रति भी जागरुक किया गया एवम् ‘‘हर घर तिरंगा’’ के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी नागरिकों को तिरंगा झण्डा वितरित किया गया साथ ही उनके वाहनों पर तिरंगा के स्टीकर लगाये गये व कलेक्ट्रेट, उरई में सभी सरकारी व प्राइवेट वाहनों पर ‘‘हर घर तिरंगा’’ के स्टीकर लगाये गये। दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 से 17 अगस्त, 2022 तक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा रोडवेज की सभी सरकारी बसों व प्राइवेट बसों पर प्रतिदिन ‘‘हर घर तिरंगा’’ के स्टीकर लगाये जायेंगे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उत्तर जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।