उरई(जालौन)।महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकास खण्ड कदौरा के ग्राम सन्दी में ‘‘मिशन शक्ति -3.0’’ के अन्तर्गत स्वालम्बन कैम्प का आयोजन प्राइमरी स्कूल में किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं (पति की मृत्युपरान्त निराश्रित/विधवा महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं का कानूनी व आर्थिक सहायता योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं के पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) आदि) संचालित की गयी हैं, उसका लाभ उठायें एवं अपने आस-पास की महिलाओं को भी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। योजनाओ का लाभ जनसेवा केंद्र जाकर ऑनलाइन आवेदन करके ले सकते है।कोरोना संक्रमण से बचाओ के विषय में जानकारी दी जब भी बाहर से आये साबुन से हाथ जरुर धोये एवं मास्क जरुर पहने जब भी कही भीड़ वाली जगह पर जाये परिवार में किसी को भी बुखार आये तो तुरंत डॉक्टर को दिखाये लापरवाही बिल्कुल ना करें,उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एम्बूलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, इसका उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कू-प्रथा को रोकना, बालिका के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उन्हें स्वावलम्बी बनाना है।
महिला कल्याण विभाग की टीम ने गांव मे डोर टू डोर जाकर कोरोना वैकसीन लगवाने हेतु लोगों को जानकारी देकर जागरुक किया।
इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से सरक्षण अधिकारी जूली खातून,जिला समनवयक नीतू देवी,रचना कुशवाहा परामर्शदाता,शशि,नरेंद्र एवं आगनवाङी कार्यकत्री, सहायिका व ए एन एम,प्राइमरी स्कूल का समस्त स्टाफ,महिलाएं उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।