उरई(जालौन)।समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल द्वारा नौजवान युवा नेता अनुज यादव मदारीपुर को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया प्रथम नगर आगमन पर समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने अपने कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनुज यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।समाजवादी पार्टी के शबीउदीन नगर महासचिव एवंअनुरुद्ध द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष, कुसुमलता सक्सेना आदि पदाधिकारी ने स्वागत किया मिलन चिल्ली ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव नजदीक आने वाले हैं जिससे हम सभी को पार्टी के लिए मेहनत कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।
इस मौके पर-जितेंद्र खटीक नगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विजय दोहोरे नगर सचिव,सोनेश्वर यादव,कौशल किशोर,प्रगति, विनय परिहार,गोपाल गहोई, राहुल बाबा आटा,मिलन चिल्ली, शैलेन्द्र सभासद,गौरव मिस्रा, आसिफ खान,साहिल कठेरिया,कुसुम सक्सेना आदि ने जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।