उरई(जालौन)।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गहोई सेवा मंडल द्वारा गहोई वैश्य धर्मशाला उरई में होली पर आम सभा एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें भूपेंद्र कंथारिया टोनी जी अध्यक्ष सेवा मंडल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथ विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश मिसुरिया (राजूके )मंत्री द्वारा किया गया।

Img 20250315 wa0011
कार्यक्रम के शुभारंभ में समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के 21 वरिष्ठ नागरिकों का शोल व श्रीफल प्रशस्ति पत्र व वेगकिड देकर सम्मानिन किया गया।
इसके उपरांत धर्मशाला में सांसद निधि से निर्मित सुलभ कंपलेक्स धर्मशाला प्रांगण मे विधायकनिधि से निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से बने प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं धर्मशाला स्थित यात्री कमरों का नवीनीकरण व सौंदरीकरण किए गए कमरों का लोकार्पण माननीय श्री श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्री भानु प्रताप सिंह पूर्व सांसद राज्य मंत्री भारत सरकार वह श्री गौरी शंकर वर्मा विधायक उरई द्वारा किया गया। इसके उपरांत वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें श्रीराम भगवान की झांकी शंकर भगवान का तांडव नृत्य एवं राधाकृष्ण की फूलों की होली झांकी इस कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुत रही।
मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग भानु प्रताप सिंह पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक उरई मूलचंद जी निरंजन विधायक माधोगढ़ विनोद चतुर्वेदी विधायक कालपी घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विजय चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इस कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में दीपक तरसोलिया कुठौंद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवन रामजी गुप्ता एडवोकेट अनिल बहुगुणा जी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका एवं डॉक्टर दिलीप सेठ डॉ संदीप सरावगी झांसी ने सहभागिता की कार्यक्रम में सेवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण श्री अमित गुप्ता लालू (सभासद) उपाध्यक्ष सुनील महतेले कोषाध्यक्ष आकाश गहाई अध्यक्ष नवयुवक मंडल आशीष रेजा मंत्री नवयुवक मंडल इंजीनियर रामकुमार कनकने अनिल सेठ बृजमोहन मामा
संतोष सोनी नरेंद्र कनकने राजकुमार सुहाने,प्रकाश कंथारिया बालवीर इटोंदिया महावीर सेठ मनोज विस्वारी,प्रमोद लोहारी विजय सेठ रवि मेहताले राहुल हलकौती अरविंद तरसोलिया रामकिशोर गेढा अखिल सोनी मनीष छिरौलिया महिला मंडल से श्रीमती वंदना पहाड़िया अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोहिया कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम कंथारिया श्रीमती निशा मिसुरिया श्रीमती स्वर्णालता सेठ एवं श्रीमती शांति विस्वारी जी ने सरायनी कार्य किया।

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।